सिरोंज: सिरोंज में मंदिर से लौट रहे व्यक्ति से सोने की चेन लूटी, मामला दर्ज
Sironj, Vidisha | Aug 11, 2025 सिरोंज में रविवार शाम करीब 6:00 बजे एक व्यक्ति की सोने की चेन लूटने का मामला सामने आया है। फरियादी व्यक्ति मंदिर से दर्शन कर लौट रहा था, तभी दो अज्ञात आरोपियों ने उसे बातों में उलझाकर सोने की चेन लूट ली और लापता हो गए। सोमवार को फरियादी की शिकायत पर सिरोंज पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।