शाहजहांपुर: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से बवाल, 200 उपद्रवियों पर केस दर्ज: एसपी सिटी ने दी जानकारी
शाहजहांपुर। सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली आपत्तिजनक पोस्ट के बाद शहर में बवाल मच गया था। घटना के दौरान सैकड़ों लोग थाना सदर बाजार के बाहर जमा होकर पुलिस के समझाने के बावजूद नहीं माने और उग्र व्यवहार करने लगे। इस मामले में एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि पुलिस ने अशांति फैलाने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में करीब 150 से 200