ऋषिकेश: रायवाला में पुलिस ने डेढ़ घंटे तक चलाया सघन चेकिंग अभियान, बाहर से आने वाले वाहनों की जांच में CO और कोतवाल रहे मौजूद
देहरादून जिले के रायवाला इलाके में पुलिस ने 2:00 बजे से लेकर 3:30 बजे तक डेढ़ घंटे सघन चेकिंग अभियान चलाया। बाहर से आने वाले संदिग्ध व्यक्ति, अवैध हथियार, मादक वस्तुओं की धड़पकड़ और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और आम जनमानस की सुरक्षा के लिए आवश्यक कार्रवाई किये जाने जैसे अहम लक्ष्य थे। इस दौरान सीईओ ऋषिकेश डॉ पूर्णिमा गर्ग और कोतवाल खुद मौजूद रहे।