आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील अंतर्गत बिलरियागंज स्थित नव ज्योति नेत्र सेवा संस्थान के सौजन्य से शुक्रवार को निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया । यह आयोजन जहांगीरगंज ब्लॉक क्षेत्र के तेंदुआईकला के पंचायत भवन परिसर पर आयोजित हुआ । जिसमें बड़ी संख्या में आंख के मरीजों ने इसका लाभ उठाया । कुल 52 मरीजों को आपरेशन के लिए चिन्हित किया गया ।