फतेहाबाद: अनाज मंडी में पहुंचे पूर्व सीएम, सिरसा लोकसभा से बीजेपी के उम्मीदवार अशोक तंवर के पक्ष में जनसभा को किया संबोधित
फतेहाबाद की अनाज मंडी में आज सिरसा लोकसभा से बीजेपी के उम्मीदवार अशोक तंवर के पक्ष में जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर पहुंचे। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला भी मौजूद रहे। लोगों को संबोधित करते हुए सिरसा लोकसभा से बीजेपी के उम्मीदवार अशोक तंवर ने कहा कि विपक्ष द्वारा उन्हें बदनाम किया जा रहा है।