हिलसा: सूर्य मंदिर तालाब पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, थाना अध्यक्ष रहें मौजूद
Hilsa, Nalanda | Jul 9, 2024 हिलसा के सुर्य मंदिर तालाब पर मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत थाना अध्यक्ष अभिजीत कुमार ने मां सरस्वती एवं विवेकानंद के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक प्रकाश कश्यप के नेतृत्व में कार्यक्रम किया गया।