गोहाना: महाशिवरात्रि पर्व पर रोहतक रोड पर नए बस स्टैंड के निकट स्थित श्मशान घाट में 73 फुट की विराट शिव प्रतिमा का लोकार्पण हुआ
श्मशान घाट में 73 फुट की विराट प्रतिमा का हवन पूर्वक लोकार्पण हुआ। लोकार्पण के बाद समीप में स्थित भगवान परशुराम आश्रम में विशाल भंडारा भी लगाया गया।प्रतिमा का फाउंडेशन 22 फुट का है। 11 फुट भूमि के अंदर व 11 फुट जमीन से बाहर है। उस फाउंडेशन पर पूरे 51 फुट की विशाल आकार की प्रतिमा प्रतिष्ठित की।प्रतिमा का निर्माण दो मुदगिल ने व्यक्तिगत रूप से करवाया है।