गोहाना: मदद करने के बहाने रुपये, मोबाइल फोन चोरी करने दो आरोपी गिरफ्तार किये।थाना बरोदा की पुलिस ने कुछ दिन पहले मामला दर्ज किया
थाना बरोदा की पुलिस ने दुर्घटना में घायल हुए बाइक सवार की मदद करने के बहाने से तीन लाख रुपये व मोबाइल फोन चोरी करने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपी बुटाना निवासी शिशुपाल उर्फ भोला व दीपक उर्फ काकू हैं।आरोपियों ने 3 मार्च को गोहाना के रामनगर निवासी सोमबीर के बैग से 3 लाख रुपये व मोबाइल चोरी कर लिया। पीड़ित जब सड़क हादसे में नालंदा स्कूल के पास घायल हुआ।