मानगो गांधी मैदान के पास गुरुवार को बिजली के खंभे पर मरम्मत कार्य कर रहे एक कर्मचारी के करंट की चपेट में आने से झुलसने की घटना सामने आई। 4:00 बजे प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कर्मचारी खंभे पर चढ़कर लाइन दुरुस्त कर रहा था, तभी अचानक करंट दौड़ गया और वह संतुलन खो बैठा। साथी कर्मचारियों ने तुरंत बिजली सप्लाई बंद कर उसे नीचे उतारा।