गुनौर: कलेक्टर ने जिले में नरवाई जलाने पर लगाया प्रतिबंध, फसलों की नरवाई जलाने पर होगी कार्रवाई
Gunnor, Panna | Mar 30, 2024 जनसंपर्क कार्यालय पन्ना से जारी प्रेस नोट में बताया गया कि कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सुरेश कुमार ने नरवाई जलाने पर प्रतिबंध लगाया है। कलेक्टर ने कहा कि जिले की सीमा में कोई किसान अपनी फसलों की नरवाई नहीं जला सकता है। नरवाई जलाने पर दंडात्मक कार्रवाई होगी।