बकेवर कस्बे के NH-19 ओवरब्रिज से पहले पेट्रोल पंप के पास बुधवार शाम करीब 5:30 बजे तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अचानक सड़क पर आई आवारा गाय से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।औरैया से इटावा जा रहे अनुज पुत्र महेश चंद्र आवास विकास, शिवम पुत्र जगमोहन जालौन चौराहा और गौरव चौबे पुत्र मनमोहन चौबे गायत्रीनगर औरैया घायल हो गये।