सागर नगर: कलेक्टर के निर्देश पर अधिकारियों द्वारा गणेश विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया गया
कलेक्टर श्री संदीप जी. आर. के निर्देश पर अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती आरती यादव, संयुक्त कलेक्टर श्री अमन मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव यूइके, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश सिन्हा सहित अन्य अधिकारियों ने गणेश विसर्जन के विभिन्न स्थलों सहित लेदरहारा नाका स्थित बड़ी नदी का निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश दिए।