कोरांव: सीएन सिंह गेस्ट हाउस में आयोजित बौद्ध महोत्सव में बौद्ध धर्मावलंबियों ने अपने धर्म की प्राचीनता और उपयोगिता बताई
कोरांव बाजार के सीएन सिंह गेस्ट हाउस में सम्राट अशोक महान सेवा संघ तरांव के तत्वावधान में बौद्ध महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। जहां बौद्ध धर्मावलंबियों ने अपने धर्म की प्राचीनता और उसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बौद्ध महोत्सव कार्यक्रम में क्षेत्र के भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।