बाबई: पीड़ित महिला के पति का आरोप, पुलिस चौकी प्रभारी ने सरपंच पति से समझौता करने का बनाया दबाव
माखननगर की एक ग्राम पंचायत के सरपंच पति द्वारा एक महिला का नहाते हुए वीडियो बनाकर 1 साल तक बलात्कार करने और मना करने पर लकड़ी से मारपीट कर घायल किया गया था। मामले में आरोपी सरपंच पति पर 5 फरवरी को FIR दर्ज की गई थी। पीड़ित महिला के पति ने गुरुवार रात 8 बजे मीडिया से चर्चा करने के दौरान बागरा चौकी प्रभारी रामेश्वर गिरी गोस्वामी के द्वारा राजनीतिक संरक्षण प्रा