परागपुर: चलो गांव की ओर अभियान के तहत भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुदेश शर्मा ने प्रागपुर व भजनाथ में किया जनसंपर्क
Pragpur, Kangra | Feb 10, 2024 चलो गांव की ओर अभियान के अंतर्गत आज भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुदेश शर्मा व अन्य बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रागपुर व भजनाथ में जनसंपर्क किया। गांवों में जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियां के बारे में लोगों को बताया व उसके बारे में चर्चा की। इस दौरान भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुदेश शर्मा ने केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान भी किया।