भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा 14 दिसंबर 2025 को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित "वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली" में अरवल जिले से सैकड़ों लोग भाग लेंगे। जिला कांग्रेस मुख्यालय श्रीकृष्ण आश्रम में हुई बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. धनंजय शर्मा ने की, जिसमें प्रदेश पर्यवेक्षक नदीम अख्तर अंसारी भी मौजूद थे। बैठक में महारैली को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।