अनूपगढ़: अनूपगढ़ वाटर वर्क्स में निरंकारी मिशन द्वारा 'प्रोजेक्ट अमृत' के अंतर्गत 'स्वच्छ जल,स्वच्छ मन' परियोजना का दूसरा चरण शुरू
अमृत परियोजना के अंतर्गत 'स्वच्छ जल स्वच्छ मन' संत निरंकारी मिशन द्वारा प्रोजेक्ट अमृत स्वस्थ जल स्वस्थ मन के तहत परियोजना का शुभारम्भ आज रविवार को किया गया। प्रोजेक्ट अमृत के तहत संयोजक निरंजन सिंह के नेतृत्व मे अनूपगढ़ के मुख्य वाटर वर्क्स की डिग्गियों की सफाई की जा रही है। प्रोजेक्ट अमृत के संयोजक निरंजन सिंह ने बताया कि आज काफी सेवादारों ने सेवाएं दी।