चरही घाटी यूपी मोड़ पर मटर लदा ट्रक पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल चरही थाना क्षेत्र अंतर्गत चरही घाटी के यूपी मोड़ पर शनिवार की अहले सुबह करीब 6 बजे एक सड़क दुर्घटना घटी। बिहार से रांची जा रहा मटर लदा एक ट्रक (संख्या बीआर-21-जी-बी-9469) घाटी के खतरनाक मोड़ पर संतुलन बिगड़ने के कारण पलट गया। दुर्घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।