मारवाड़ जंक्शन: आऊवा गांव के निकट सड़क हादसे में घायल हुए युवक की उपचार के दौरान हुई मौत
मारवाड़ जंक्शन के आऊवा गांव के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए युवक की उपचार के दौरान आज मौत हो गई। आऊवा गांव के निकट स्टेट हाईवे 61 पर 2 दिन पूर्व अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल हो गया था। घायल हुए दुपहिया वाहन चालक राजू प्रजापत निवासी केसर सिंह गुड़ा की उपचार के दौरान मौत हो गई।