मंदसौर: पीजी कॉलेज मैदान में पटाखा बाजार के लिए 257 व्यापारियों को मिला लाइसेंस, लॉटरी सिस्टम से किया गया दुकानों का आवंटन
मन्दसौर शहर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में सजने वाले पटाखा मार्केट में दुकानें बनकर तैयार हो गई हैं। इस बार प्रशासन ने पटाखा व्यपारियों को नए लाइसेंस जारी नहीं किए। वहीं, 257 व्यपारियों ने पटाखा विक्रय लाइसेंस नवीनीकरण करवाया है। शुक्रवार को कॉलेज ग्राउंड में तैयार की गई 257 दुकानों का लॉटरी सिस्टम से आवंटन किया गया।