मंदसौर: पुराना बस स्टैंड स्थित श्रीबड़े बालाजी मंदिर में 30 अक्टूबर को होगा हनुमान प्रकटोत्सव, लगाए जाएंगे 56 भोग
मन्दसौर के पुराना बस स्टैंड स्थित श्रीबड़े बालाजी मंदिर पर देव दिवाली 30 अक्टूबर को भगवान बालाजी महाराज के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में 56 भोग लगाया जाएगा व 201 दीपक से विशाल शाही महाआरती की जाएगी। इस दौरान मंदिर क्षेत्र को भगवा पताकाओं व झीलमिलाती विद्युत सज्जा से सजाया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर समिति द्वारा जोरों से तैयारियां की जा रही है।