पूर्वी टुंडी: पूर्वी टुंडी पुलिस ने संदिग्ध टाटा समूह का वाहन जब्त किया, वाहन में लगा था बाइक का नंबर
पूर्वी टुंडी के थाना प्रभारी रवि कुमार के निर्देश अनुसार गुरुवार की दोपहर लगभग 1 बजे पोखरिया में सघन वाहन जांच अभियान के दौरान पूर्वी टुंडी थाने की पुलिस ने एक संदिग्ध टाटा समूह वाहन को जब्त कर थाना लाया गया वहीं टाटा समूह वाहन में बाइक का नंबर लगाकर घुम रहा था वाहन चालक. लगातार रवि कुमार के द्वारा कई घंटों तक जांच पड़ताल की गई लेकिन संतोष जनक जवाब नहीं मिला