हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में पेट्रोल डालते समय बाइक में लगी आग
हाईवे पर मंडी के पास संचालित पेट्रोल पंप में बाइक में पेट्रोल डालते समय अचानक आग लग गई। जिससे वहां अफरा तफरी मच गई। पंप कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ। शाम करीब 6:30 बजे एक युवक बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए मंडी के पास संचालित पेट्रोल पंप में गया हुआ था। पेट्रोल डलवाने के समय ही बाइक में अचानक आग लग गई। जिससे वहां अ