आगर: आमला नानकार व मेहतपुर ग्राम में प्रशासनिक अमले ने शासकीय चरनोई भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त
शासकीय गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाने के निर्देशों के पालन में प्रशासनिक अमले ने शनिवार को ग्राम आमला नानकार मे स्थित चरनोई भूमि रकबा 30.67 हेक्टर को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्यवाही की गई। साथ ही ग्राम मेहतपुर मे स्थित शासकीय चरनोई भूमि रकबा 40 हेक्टर को अतिक्रमण से मुक्त करवाई गई।