करपी: महावीर गंज गांव में रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया
Karpi, Arwal | Feb 8, 2026 महावीर गंज गांव में शिव भगवान प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया। रविवार को दोपहर 12:00 बजे जल यात्रा निकाली गई। काफी संख्या में श्रद्धालु जल यात्रा में शामिल हुए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आचार्य श्री राकेश बाबा के द्वारा कलश में जल भर गया।