करपी: मुरारी पैक्स में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मतदान शुरू
Karpi, Arwal | Feb 6, 2026 मुरारी पैक्स में शुक्रवार को सुबह 7:00 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पैक्स अध्यक्ष पद के लिए मतदान शुरू हुआ। बड़ी संख्या में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।दोपहर 12:00 तक 50% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था।