कर्रा: खूंटी में मूलवासी मजदूर संघ की बैठक हुई
Karra, Khunti | May 11, 2025 खूंटी में मूलवासी मजदूर संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष सयूम अंसारी ने की। इस बैठक में बड़ी संख्या में मजदूरों एवं किसान संगठनों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।बैठक में मजदूरों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और उन्हें इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।