कर्रा: लोधमा में नशा मुक्ति के लिए रैली निकाली गई
Karra, Khunti | May 10, 2025 कर्रा प्रखंड के लोधमा पंचायत अंतर्गत ग्राम लोधमा चौक से कनसिली तक एक सशक्त नशा मुक्ति रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य समाज में नशीली पदार्थों, विशेष रूप से हड़िया और दारू, के दुष्प्रभावों को उजागर करना और नशा मुक्त समाज की दिशा में सामूहिक चेतना विकसित करना था। कार्यक्रम के तहत नशीले पदार्थों के सेवन से परिवार और समाज पर पड़ने वाले नकारात्मक प्र