लोहरदगा जिले के एनएच-143ए घाघरा–लोहरदगा मुख्य पथ पर गुरुवार शाम करीब 7 बजे भड़गांव ईंट भट्ठा के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा–तफरी का माहौल बन गया। मृतक की पहचान अरू ग्राम निवासी स्वर्गीय बिगन राम के पुत्र शिव कुमार रवि के रूप में हुई है।