भिवानी: जिले में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम 34 डिग्री दर्ज, सीएमओ ने जारी की हिदायतें
भिवानी। पिछले दो दिन से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह-शाम हल्की ठंडी हवा व दिन में तेज धूप रहती है। इसका प्रभाव स्वास्थ्य के साथ ही फसलों पर भी देखने को मिल रहा है। मार्च के महीने में खेतों में किसान सरसों की फसल निकाल रहे हैं।फिलहाल जिले में मौसम शुष्क है। तीन अप्रैल के बाद कुछ बदलाव आ सकता है।