जबलपुर: विजयनगर में बिना अनुमति के स्मार्ट मीटर बदले जा रहे थे, कांग्रेस बिजली समस्या निवारण प्रकोष्ठ पहुंचा
स्मार्ट मीटर के नाम पर गुंडागर्दी की जा रही थी इस दौरान विजयनगर की जनता का गुस्सा फूटा, विजयनगर क्षेत्र में बिजली विभाग की मनमानी चरम पर है बिना किसी बिना वर्दी और पहचान पत्र के कर्मचारी घरों में जबरन घुसकर स्मार्ट मीटर लगाने का दबाव बना रहे हैं उपभोक्ताओं ने इसका जोरदार विरोध किया और कर्मचारियों अधिकारियों को उल्टे पांव दौड़ा दिया ।