सुपौल: दरभंगा में राहुल गांधी पर मुकदमे के विरोध में सुपौल स्टेशन चौक पर युवा शक्ति ने गृह मंत्री का पुतला फूंका
Supaul, Supaul | May 16, 2025 सुपौल के स्टेशन चौक पर दरभंगा में लोकसभा के प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी पर हुए मुकदमे के विरोध में गृह मंत्री का किया पुतला दहन। वही पुतला दहन आज शुक्रवार शाम 6:00 बजे किया गया है। जहां मौके पर नंदकुमार चौधरी ने कहा कि दरभंगा में लोकसभा के प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी पर फर्जी मुकदमे के विरोध में हम लोग अभी गृह मंत्री का पुतला दहन कर रहे हैं।