गोला: नेमरा में आयोजित बाहा पर्व में शामिल हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गांव में दिन भर बना रहा उत्साह का माहौल
Gola, Ramgarh | Mar 5, 2026 झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को अपने पैतृक गांव नेमरा में आयोजित पारंपरिक ‘बाहा पर्व’ में सपरिवार शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने गांव स्थित जाहेर थान पहुंचकर पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की। मुख्यमंत्री अपने निवास स्थान से ग्रामीणों के साथ पदयात्रा करते हुए जाहेर थान पहुंचे।