बोआरीजोर: एचपीसी रेट पर सैलरी और ईपीएफ नहीं देने से बीएलएस कंपनी के खिलाफ कर्मचारियों में आक्रोश
सोमवार को 10:00 बजे दिन में बी टी सी ई सी एल ललमटिया में कार्यरत बी एल एस कंपनी के कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें एच पी सी रेट के अनुसार सैलरी ई पी एफ समय पर भुगतान और पे स्लिप जैसे बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है जो श्रम कानून का उल्लंघन है