बाराकोट: विकास खंड बाराकोट के ग्राम सभा रैघाव में 21 दिवसीय एडी देवता का जागर शुरू हो गया है
शुक्रवार को रैघांव में दोपहर करीब दो बजे पुरोहित राजेंद्र बगौली के नेतृत्व में विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। पूजा में मुख्य रूप से हरीश सिंह अधिकारी, देव डांगर मुखिया नारायण सिंह अधिकारी बैठे। जागर गायक दिनेश सिंह अधिकारी, कल्याण सिंह अधिकारी, भूपाल सिंह अधिकारी तथा दीवान सिंह अधिकारी ने महाभारत गायन कर देवी-देवताओं का आह्वान किया।