कानपुर: कल्याणपुर स्थित एक तालाब में दो मगरमच्छ देखे जाने से क्षेत्र में हड़कंप मचा, वीडियो हुआ वायरल
कल्याणपुर स्थित एक तालाब में दो मगरमच्छ देखे जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार वन विभाग और अन्य अधिकारियों को इसकी सूचना दी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। दहशत के कारण तालाब से सटे मकानों में रहने वाले लोग अपने घरों को छोड़कर चले गए हैं। गुरुवार 7 बजे सोशल मीडिया मगरमच्छ का ये वीडियो वायरल हो गया।