फरीदपुर: फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के बिलपुर में दबंगों ने महिला को जान से मारने की दी धमकी, मुकदमा दर्ज
फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के बिलपुर में दबंगों ने एक महिला को जान से मारने की धमकी दी। उसके साथ गाली गलौज की वारदात को अंजाम दिया। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दि है। पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।