कटनी नगर: अमदरा थाना क्षेत्र के तिघरा में हाइवे पर बाइक अनियंत्रित होने से 2 घायल
जिले की सीमा से सटे हुए मैहर जिले के अमदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तिघरा गांव में चालक की लापरवाही के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी ओर जा गिरी घटना में दो युवक घायल हुए हैं जिन्हें हाईवे एंबुलेंस1033 से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया यह घटना आज रविवार दोपहर 2 बजे घटित हुई। दोनों युवक घूमने के उद्देश्य से कटनी की ओर आ रहे थे इसी दौरान यह घटना घटी।