नगर पंचायत के वार्ड संख्या 13 कोर्ट कॉलोनी के मैदान में सोमवार कों अजय स्मृति कप सीजन 4 का फाइनल मैच अनुपम 11 सुपौल और सी 4 (कोर्ट कॉलोनी क्रिकेट क्लब) के बीच फाइनल मैच खेला गया. फाइनल मैच में सी 4 की टीम ने टास जीता और टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर के खेल में 19.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 208 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया.