कटनी दमोह मुख्य मार्ग पर एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही बड़ा हादसा कराने वाली थी लेकिन समय पर पुलिस और डायल 112 की सक्रियता से एक व्यक्ति की जान बच गई मामला कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत आईटीआई कॉलेज के पास का है जहां एक अज्ञात वाहन ने पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मार दी हादसा इतना भीषण था कि पिकअप वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया