धार: एसपी ने आमजन को साइबर फ्रॉड से बचने की दी सलाह, कहा-'सीनियर सिटीजन खास तौर से इस बात का ध्यान रखें'
धार एसपी मनोज कुमार सिंह ने आज दिनांक 1 अक्टूबर को जानकारी देते हुआ कहा कि धार पुलिस द्वारा सायबर जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है। जिसके तहत सिनीयर सिटीजन को सायबर ठगों से सावधान रहने की समझाइश दी जा रही है। साथ ही पुलिस द्वारा इसको लेकर एक पोस्टर भी लांच किया गया।