श्रीगंगानगर में वार्ड नं. 8 के निवर्तमान पार्षद बंटी वाल्मीकि के नेतृत्व में जलदाय विभाग व एल एंड टी के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। 25 दिनों से पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं। मंगलवार शाम 5:00 बजे ज्ञापन सौंपने पर अधीक्षण अभियंता ने अधिकारियों को समस्या के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।