भिवानी: आंधी-तूफान से भिवानी में हुआ भारी नुकसान, मनेहरू गौशाला की शेड गिरने से 2 गोवंश की हुई मौत
" भिवानी में रात को आई आंधी-तूफान में टीन शेड गिरने के कारण गोशाला में मौजूद 2 गोवंशों की मौत हो गई। वहीं अन्य गोवंश घायल हो गए। घटना भिवानी के गांव मानहेरू की है। इधर, भिवानी में शनिवार रात को अचानक मौसम में बदलाव हुआ। जिसके चलते आंधी व तूफान ने आया और काफी समय तक बारिश भी हुई। वहीं आंधी-तूफान के कारण जिले में काफी नुकसान हुआ है।"