आरा: आरा स्टेशन के समीप पूर्वी गुमटी के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत, पहचान नहीं हुई
Arrah, Bhojpur | Dec 9, 2025 आरा रेलवे स्टेशन के समीप पूर्वी गुमटी के नजदीक एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान नही हो पाई है। सदर अस्पताल में मृत व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को सुरक्षित रख दिया गया है। बताया गया कि व्यक्ति रेलवे ट्रैक पार कर रहा था तब ही ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई।