बस्ती जिले के दुबौलिया, थाना कलवारी व एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में तांत्रिक बाबा रामजीत उर्फ घरभरन की हत्या में शामिल दो वांछित अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। एसपी ने पुलिस लाइन में खुलासा कर बताया कि गलत नीयत की वहज से सुपारी देकर हत्या कराने की साजिश का खुलासा हुआ है।