बिश्रामपुर: लालगढ़ रेलवे फाटक पर मालगाड़ी व बुलेरो की हुई टक्कर,कोई जन हानि नहीं
लालगढ़ रेलवे फाटक पर मालगाड़ी व बुलेरो की भीषण टक्कर में बुलेरों गाड़ी बुरी तरह क्षति ग्रस्त हो गई है।वहीं इस घटना में कोई जन हानि नहीं हुई है।घटना बुधवार दिन की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार बुलेरो लालगढ़ बस्ती से बारात छोड़कर वापस डंडा जा रही थी।तभी लालगढ़ रेलवे फाटक पार करने के क्रम में मेदनी नगर की ओर से आ रही माल गाड़ी की चपेट में आ गई।