रघुनाथपुर: राजपुर मोड पर अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक सवार को रौदा
रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के राजपुर मोड पर अनियंत्रित बोलेरो ने एक बाइक सवार को रौद दिया जिससे बाइक सवार घायल हो गया।घायल बाइक सवार को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उसका इलाज चल रहा है। वही बोलेरो में बंटी बबली शराब लदा हुआ था पुलिस ने बोलेरो को जप्त कर थाने लाई है तथा पुलिस द्वारा मामले को लेकर जांच की जा रही है।