सिकंदरपुर थाना क्षेत्र से सोमवार को गुरु और शिष्य के पवित्र रिश्ते को झकझोर देने वाला एक मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार एक शिक्षक अपनी छात्रा को साथ लेकर प्रयागराज जाकर कोर्ट मैरिज कर लिया। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएँ हैं और अभिभावकों में चिंता का माहौल है।