मनकापुर: छपिया पुलिस ने 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Mankapur, Gonda | Mar 24, 2024 गोंडा के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में छपिया पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध क्षेत्र में अभियान चलाया। जिसमें विभिन्न गांव में दबिश दिया गया।पुलिस मीडिया सेल ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि,रविवार को 20ली.अवैध कच्ची शराब के साथ सुरेश पुत्र आज्ञाराम को गिरफ्तार किया गया है। और आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय रवाना किया गया है।