बहराइच: रायपुर राजा हमलावरों ने घर में घुसकर युवक को किया घायल,ननिहाल में मांगलिक भोज मे शामिल था युवक
मांगलिक भोज के दौरान एक दर्जन से अधिक हमलावरों ने लाठी डंडों से हमला कर भोजन कर रहे युवक को घायल कर दिया। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। हमले में घायल बेहोश युवक को कोतवाली लाए जाने पर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। युवक के सिर मे गंभीर चोटे आई है। देहात कोतवाली के रायपुर राजा मोहल्ले मे मांगलिक कार्यक्रम चल रहा था। ननिहाल में आया युवक घायल हो गया। जांच जारी।